www.a2znewsup.com

(उरई जालौन ) उरई: आज जनपद जालौन में जिला मुख्यालय में स्थित जनपद कार्यालय जिला अधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर उरई में 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जालौन जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद वासियों को शुभकामनाएं व बधाई दी।
श्रीमती रजनी तिवारी मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि बुन्देलखण्ड भूमि वीरों, वीरांगनाओं की बुन्देलखण्ड भूमि राजाराम की बुन्देलखण्ड भूमि महर्षि व्यास की जन्मभूमि, महारानी लक्ष्मीवाई को शौर्य भूमि, को मेरा सादर नमन ।
सभ्यताओं, संस्कृति, पुरुषार्थ की जननी, शब्त्र और शाष्त्र के आराधकों की भूमि जालौन में आज स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर आप सभी को मध्य स्वाधीनता दिवस की बहुत बहुत शुभकानाएं एवं बधाई।
आज का दिन केवल याद‌गार के लिये उत्सव नहीं है। बल्कि यह स्वराज और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिवद्धता का नवीनीकरण है। यह हम भारतीयों की एकता, समानता और साम्प्रदायिक सदभाव को कभी न खोने देने के लिये प्रेरित करता है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन चुनौतियों की याद दिलाता है जिसका मुकाबला हमारे पूर्वजों ने किया था, साथ ही उन चुनौतियों के दस्तक के बारे में प्रेरित करता है, जो हमारे सामने हैं। आज हम स्वतंत्रता आंदोलन के उन महान जाने अनजाने क्रान्तिकारियों को श्रद्धांजलि देते हैं जिनके त्याग और बलिदान के कारण भारत को अंग्रेजों की दासतां से आजादी मिली। महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद विस्मित, वीर सावरकर, सरदार पटेल जैसे अनेकों क्रान्तिकारियों के लम्बे संघर्ष के पश्चात स्वतंत्र भारत का सपना साकार हो पाया। सरदार भगत सिंह कहते थे- वे मुझे मार सकते हैं लेकिन मेरे विचारों को नहीं मार सकते। वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं, पर मेरी आत्मा को नहीं कुचल पायेंगे। पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल गाया करते थे कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है। देखना है जोर कितना बाजुये कातिल में है। ऐसे ही भारत माता की आजादी के लिये क्रांतिकारी जोश और जज्बे के साथ ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ गाते हुए हंसते हंसते फांसी पर झूल गए। ऐसे बलिदानियों जिन्होंने अपना सर्वक्ष न्योछावर कर दिया। आज हम सब उनको याद करके कृतज्ञ महसूस करते है, उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं जिनके कारण स्वतंत्र भारत का सपना साकार हो पाया। सन 1804 में जालौन की धरती पर अमीटा गाँव में बीर- बुन्देलों ने अंग्रेजी सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। 1857 में जब स्वाधीनता आंदोलन के लिए जब पहली चिंगारी भड़की तब जालौन की अग्रणी भूमिका रही। कानपुर में अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह की खबर कालपी तक पहुंची तो यहाँ पर अंग्रेजों की सेना के भारतीय सैनिक झांसी के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गये और महारानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे और नाना साहिब के नेतृत्व में अत्याचारी अंग्रेजों का संहार करने लगे। ऐसे ही असंख्य शूरवीरों महान क्रान्तिकारियों के कारण ही व एक महान लोकतांत्रिक देश के रूप में विश्व पटल पर अग्रणी भूमिका निभा रहे है। हमारा संविधान हमारा मार्गदर्शन है संविधान की प्रस्तावना में हमारे स्वाधीनता आंदोलन के आदर्श समाहित है हम अपने राष्ट्र निर्माता के सपनों को साकार करने के लिए सद्भाव भाईचारे की भावना से आगे बढ़े, आज के दिन सभी को राष्ट्र निर्माण देश के विकास व रक्षा का संकल्प लेना चाहिए यही देश की आजादी और इसी की रक्षा के लिए शहीद होने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जालौन
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोग आजादी के इतिहास से परिचित है, कितनी कठिनाई के बाद आजादी मिली थी कितने वीर सपूतों ने अपने प्राण न्योछावर कर आजादी दिलाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं से पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभान्वित किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में सोलर ऊर्जा, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, और सभी ग्रामीण रोजगार परख योजनाओं के क्षेत्र में अग्रणी रूप से आगे बढ़ रहा है। जनपद के जनप्रतिनिधियों का विकास के क्षेत्र में पूरा योगदान रहता है, शिक्षा, चिकित्सा, विद्युत, सड़क आदि कार्य जनपद में तेजी हो रहे हैं। केंद्र व राज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सीधे जन सामान्य से जोड़ते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिबद्धता है, जो असली मायने में स्वतंत्रता मिली है वह तभी संभव होगा जब हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली होगी, जिला प्रशासन व पुलिस का यही प्रयास है हम लोग बेहतर तरीके से कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता की असली अर्थ को समझे और भारतीय नागरिकों को संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित शब्द है, उनका आदर करते हुए देश को प्रदेश को परिवार समाज को विकास के रास्ते पर चल कर अग्रणी भूमिका निभाएं।
जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों व वीरांगनाओं को अंग वस्त्र प्रदान कर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मंत्री जी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के उपलक्ष में जनपद स्तरीय चित्रकला, सामान्य ज्ञान, भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें प्रथम को 02 हजार, द्वितीय को 15 सौ व तृतीय को 01 हजार रुपए की डेमो चेक देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल जिला स्तरीय अधिकारी, छात्रा छात्राएं व गणमान्य आदि अधिकारी जिला जालौन से आये काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *