जिला संवाददाता जालौन

पर्वत सिंह बादल ✍️

(उरई जालौन)जालौन जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ग्राम मड़ोरा ब्लॉक डकोर में महिला/बालिका चौपाल का आयोजन किया गया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गान के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। महिला कल्याण अधिकारी द्वारा छात्राओं को विभागीय योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मु 0बाल सेवा योजना, कोविड व बाल सेवा योजना सामान्य की विस्तृत जानकारी दी गई।बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098 181 ,1076 की विस्तृत जानकारी देते हुये बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, वन स्टाप सेन्टर के साथ-साथ चाइल्डलाइन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।एवं बताया गया की पात्र बालिकाएं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला का आवेदन जनसेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन अवश्य करवाए। बालिकाओं को गुड टच एवं बेड टच की विस्तृत जानकारी दी गई।सखी वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर प्रवीणा यादव द्वारा बालिका सुरक्षा महिला सुरक्षा एवं शिक्षा से सम्बन्धित विस्तृत रुप से जानकारी के साथ-साथ अपना सू0यू0जी नम्बर एवं महिला सुरक्षा से सम्बन्धित सभी हेल्प लाइनों को नोट कराते हुये छात्राओं को यह अवगत कराया कि कभी भी किसी भी प्रकार की समस्या यदि आप के सामने उत्पन्न हो तो आप इन नम्बरों का वेजिझग प्रयोग कर सुरक्षा आदि प्राप्त कर सकते। केस वर्कर प्रवीणा ने एक गरीब परिवार की बच्ची रक्षा पुत्री मनोज कुमार ग्राम कुंवरपुर जनपद जालौन का कक्षा छह में विद्यालय में एडमिशन करवाया। प्रवीणा ने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर पर आकर आप समस्या का समाधान निशुल्क रूप से ले सकते है।महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर द्वारा बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गयी। बालिकाओं के भविष्य को बेहतर बनाने बनाये जाने के सम्बन्ध विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर, केस वर्कर प्रवीणा, विद्यालय की वॉर्डन महिमा एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ व बालिकाएं उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *