{“_id”:”6826be3dcf284898240eb7c8″,”slug”:”jam-due-to-collapse-of-drain-on-yamuna-kinara-marg-20-minutes-to-cover-a-distance-of-2-minutes-2025-05-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आफत: यमुना किनारा मार्ग पर नाला धंसने से जाम, 2 मिनट की दूरी तय करने में लगे 20 मिनट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यमुना किनारा मार्ग पर नाला धंसने से वाहन जाम में फंस गए। दो मिनट की दूरी तय करने में लोगों को 20 मिनट लग रहे हैं।
यमुना किनारा मार्ग – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के यमुना किनारा मार्ग पर हाथी घाट के पास बुधवार रात को भारी वाहनों के आवागमन से छत्ता नाला अचानक धंस गया। इससे जहां नाले का पानी छत्ता गली में घुस गया, वहीं मार्ग पर भीषण जाम लग गया। वाहनों को 2 मिनट की दूरी तय करने में 20 मिनट तक का समय लगा। बृहस्पतिवार सुबह जाम में पर्यटकों के वाहन भी फंस गए। इससे निपटने के लिए यातायात पुलिस के 40 सिपाही और एसआई लगाए गए। वाटर वर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया, रामबाग और विक्टोरिया पार्क से वाहनों को डायवर्ट किया गया। नगर निगम ने नाले का निर्माण शुरू करा दिया है। यह शुकवार शाम तक पूरा होने की उम्मीद है।