
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जाना पूर्व विधायक का हाल।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार की शाम वाराणसी के रविंद्रपुरी स्थित ओरियाना हॉस्पिटल पहुंच कर कई दिनों से भर्ती भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामदेव राय चौधरी दादा का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बात कर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली।
बता दें कि वाराणसी शहर दक्षिणी से 7 बार विधायक रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता 85 वर्षीय श्यामदेव राय चौधरी दादा पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। ऐसे में उनका हाल जानने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में जम्मू- कश्मीर के उप राज्यपाल ने भी अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।