Janakpuri Mahotsav 2023 four Lavkush gates on Rajpath know where the parking will be

जनकपुरी महोत्सव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जनकपुरी महोत्सव के लिए संजय प्लेस को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इससे पहले 1994 में 87 एकड़ में जनकपुरी सजाई गई थी। 35 फीट का एक मुख्य द्वार और 2 सिंह द्वार सहित कुल 53 स्वागत द्वार बने थे। शहीद स्मारक पर आशीर्वाद परिसर और आदित्य होटल को जनक महल का रूप दिया गया था। पर, इस बार जनकपुरी में 2 मुख्य द्वार (48 फीट), 4 सिंह द्वार व 32 स्वागत द्वार और राजपथ पर 4 लवकुश द्वार सजाए जाएंगे।

जनकपुरी कमेटी के महामंत्री हीरेन मित्तल ने बताया कि संजय प्लेस में पहली बार जनकपुरी 1994 में सजी थी। पूरी कोशिश होगी कि इस बार भी भव्य हो। इस बार मुख्य द्वार के नाम विश्वामित्र, वाल्मीकि रखे गए हैं। चार सिंह द्वार राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के नाम पर होंगे। इसके अलावा विशेष विद्युत आकर्षण वाले लवकुश द्वार होंगे। कुल मिलाकर 42 द्वार होंगे। इस बार भी 1994 की तरह पुरुषोत्तम टेंट हाउस ही साजसज्जा का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – राधास्वामी सत्संग सभा: शहर हैं कई, लेकिन जमीन विवाद और तारबंदी एक जैसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *