Janakpuri Mahotsav 2024 work picked up pace 51 gates are being built

Janakpuri Mahotsav 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा की जनकपुरी में रामबरात की रौनक छाने लगी है। भव्य सजावट के साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है। कुल 51 द्वार बनवाए जा रहे हैं, जिनमें 7 द्वारों पर एलईडी के माध्यम से जनकपुरी महोत्सव का लाइव प्रसारण किया जाएगा। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटवाए और सड़क निर्माण कार्य के साथ डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। इससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा।

Trending Videos

शाहगंज क्षेत्र का माहौल भक्तिमय है। हर तरफ भगवान राम और माता सीता के भक्तिमय गीतों की मधुर धुन सुनाई दे रही है। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने बताया कि रामायण के पात्रों के नाम से द्वार के नाम होंगे। संयोजक गौरव राजावत ने बताया कि एलईडी से मुख्य मंच का लाइव प्रसारण होगा, जिससे लोगों को भगवान राम और माता सीता के दर्शन करने में कोई दिक्कत न हो।

कमेटी संयोजक अनुराग उपाध्याय ने बताया कि जनकपुरी कार्यालय पर संध्या आरती की गई। इस मौके पर राहुल चतुर्वेदी, मधु बघेल, प्रीति उपाध्याय, राहुल सागर, दिलीप खंडेलवाल, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।

दशरथ निवास पर राम जन्म की तैयारी

राजा दशरथ के स्वरूप संतोष शर्मा के निवास बाग फरजाना पर राम जन्म की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उपहार के रूप में खिलौने और मेवे के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। 23 सितंबर को राम जन्म उत्सव मनाया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों की भीड़ बृहस्पतिवार को भी लगी रही। रानी कौशल्या की स्वरूप ललिता शर्मा ने बताया कि रोज शाम को क्षेत्रीय सखियां मिलकर भजन-कीर्तन करती हैं। श्रीराम जन्म के बाद विवाह की तैयारी की जाएगी। विवाह निमंत्रण के लिए पीले चावल बांटे जा रहे हैं। इस मौके पर रुचि अग्रवाल, रजनी शर्मा, युक्ति शर्मा, ममता शर्मा, अनुराधा, पूजा, गरिमा आदि मौजूद रहीं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *