आगरा के जनकपुरी महोत्सव में कब, किस तिथि को और कहां कौन से आयोजन होंगे, इसकी जानकारी मिथिलावासियों को एक ही स्थान पर मिल सकेगी। बुधवार को समिति ने जनकपुरी महोत्सव 2025 दैनिक कार्य विवरणिका का विमोचन कमला नगर स्थित रेस्तरां में किया। विवरणिका में आयोजनों की विस्तृत जानकारी के साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के नाम और संपर्क सूत्र भी प्रकाशित किए गए हैं, जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो।

loader

Trending Videos

महोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने विवरणिका का विमोचन किया तो प्रभु राम और माता जानकी के जयकारों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत 14 सितंबर को आमंत्रण यात्रा से होगी। सुबह 8:00 बजे श्री राम चौक से जनक मंच कार्यालय तक विशाल आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *