सीएम योगी बिना तय कार्यक्रम के वृंदावन पहुंचे। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन ने सभी इंतजाम किए। यहां बिहारी जी की छवि को सीएम योगी अपलक निहारते रहे।

बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी
– फोटो : संवाद
Trending Videos
विस्तार
आखिरकार ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी ने अपनी शरण में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को बुला ही लिया। बिना तय कार्यक्रम के रविवार देरशाम प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर के आसपास सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे।
Trending Videos
