जन्माष्टमी के मौके पर शाही ईदगाह में पूजा के लिए हाईकोर्ट से अनुमति मांगी गई। इसके लिए ऑनलाइन अर्जी दाखिल की गई। 

 


Janmashtami 2024 Demand for worship at Shahi Idgah on Janmashtami permission sought from High Court

कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, मथुरा
– फोटो : istock

Trending Videos



विस्तार


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शाही ईदगाह में पूजा-पाठ की अनुमति इलाहाबाद हाईकोर्ट से मांगी गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास ने रविवार को हाईकोर्ट में ऑनलाइन अर्जी दाखिल की। इसमें दावा किया कि ईदगाह परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का असली गर्भगृह है। हिंदू पक्ष को वहां पूजा की अनुमति दी जाए।

Trending Videos

न्यास के अध्यक्ष एवं जन्मभूमि के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने ऑनलाइन अर्जी दाखिल की है। उन्होंने बताया कि अर्जी में हाईकोर्ट से प्रार्थना की गई है कि भगवान श्रीकृष्ण का यह 5251वां जन्मोत्सव है। यह जन्मोत्सव हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार गृह-नक्षत्रों में भी विशेष है। लिहाजा हिंदुओं को अपने आराध्य की पूजा-पाठ उनके असली गर्भगृह में करने की अनुमति दी जाए।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें