गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा है। मृतक में आगरा और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

हाथरस में बड़ा हादसा
– फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
आगरा-हाथरस मार्ग पर 6 सितंबर की शाम करीब छह बजे शाम जनरथ बस और टाटा एस वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Trending Videos