सब हेड – गणेश महोत्सव पर आयोजित चित्रकला, मेहंदी प्रतियोगिताएं और संगीत कार्यक्रम
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। श्री गणेश सत्संग भवन में श्री गणेश महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
चित्रकला में जतिन कुशवाहा ने पहला, प्रिंस कुशवाहा ने दूसरा, हर्षित कुशवाहा और प्रवीण गुप्ता ने तीसरा, मेहंदी प्रतियोगिता में निधि नामदेव ने पहला, वेदिका सेन ने दूसरा, वैष्णवी और मनस्वी गुप्ता ने तीसरा, संगीत जूनियर ग्रुप में अमोघ पस्तोर ने पहला, आनंदमई शर्मा ने दूसरा, अर्पणा शर्मा ने तीसरा, संगीत सीनियर ग्रुप में सूरज करोसिया ने पहला, देवाश्री ने दूसरा, रणवीर अनुरागी ने तीसरा स्थान पाया।
यमराज का निमंत्रण नाटक में महेंद्र वर्मा, राघवेंद्र, ज्योति चंद्र, नीलम गुप्ता, धमेंद्र सेन ने एवं कर्मफल नाटक में माता प्रसाद शाक्य ने सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनय गुप्ता, संस्कार भारती के प्रदेश महामंत्री नरेश अग्रवाल, गौरव जैन, सुबोध खांडेकर, सीताराम कुशवाहा, जावेद खान, मनमोहन मनु, संस्कार भारती अध्यक्ष समीर भालेराव आदि रहे।