Jaunpur major accident three young man died in road accident after bike tanker collided

सूरज, रवि, राज बहादुर की फाइल फोटो
– फोटो : परिजन

विस्तार


जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर सोमवार को देर शाम टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेज दिया। उधर, टैंकर चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया।

एक ही बाइक से लौट रहे थे तीनों

क्षेत्र के अलीशाहपुर गांव के राज बहादुर बिंद (28) इसी गांव के रवि बिंद (18) और सूरज बिंद (16) कैटरिंग का कार्य करते थे। सोमवार को तीनों एक ही बाइक से मछलीशहर की ओर से घर वापस लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे वे आनापुर मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गए। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रवि बिंद के भाई उमेश ने बताया कि सूरज अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन आरती है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। 

इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के मोबाइल से उनके घर फोन कर सूचना दे दी गई है। टैंकर के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक का पता किया लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *