ताजनगरी में निर्माण कार्य में लगी जेसीबी 30 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। दो कर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


JCB engaged in construction work fell into 30 feet deep pit in Agra two workers injured

30 फीट गहरे गड्ढे में गिरी निर्माण कार्य में लगी जेसीबी,
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धांधूपुरा एसटीपी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान जल निगम ग्रामीण की लापरवाही देखी गई। लापरवाही से निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी 30 फीट गहरे संपवेल के गड्ढे में गिर गई। 

Trending Videos

घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। संपवेल में काम कर रहे कर्मी घायल हो गए। दो कर्मियों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल भेजा गया। बताते चलें कि इस एसटीपी का निर्माण नमामि गंगे के तहत किया जा रहा है। इसका निर्माण विश्वराज एनवायरनमेंट कंपनी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *