संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:54 PM IST
{“_id”:”66f01a89a6a1bf61120cb336″,”slug”:”jewelery-and-cash-stolen-from-two-flats-lucknow-news-c-13-lko1027-884155-2024-09-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: दो फ्लैट से जेवर-नकदी चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:54 PM IST

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में एमआर गोमती ग्रींस अपार्टमेंट में 19 सितंबर को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कर्मचारी फरहा के फ्लैट से 50 हजार रुपये, 41 हजार की चेन व अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। पड़ोसी आशीष के फ्लैट में भी चोरी हुई।
फरहा के अनुसार, वह शाम साढ़े सात बजे दफ्तर से लौटीं तो फ्लैट का ताला टूटा पड़ा था। पूछताछ करने पर गार्ड ने राउंड पर जाने की बात कही। पीड़िता ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो पता चला कि गार्ड ने शाम छह बजे उनके व पड़ोसी के फ्लैट को छोड़कर सभी के फ्लैट के वीडियो बनाए थे। आरोप है कि इसका कारण पूछने पर गार्ड ने धमकी दी। सुरक्षाकर्मी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।