{“_id”:”676a39c7d0e123f4d7049b73″,”slug”:”jewellery-stolen-by-breaking-the-locks-of-a-jeweler-s-shop-suspect-seen-in-cctv-footage-2024-12-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: सराफ की दुकान के ताले तोड़कर जेवर चोरी, सीसीटीवी फुटेज में नजर आया संदिग्ध; पुलिस कर रही जांच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के नरीपुरा (शाहगंज) में रविवार रात चोरों ने सराफ की दुकान से लाखों के जेवर चुरा लिए। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया है। पुलिस उसके बारे में पड़ताल कर रही है। जेवरों की कीमत 5 लाख से अधिक बताई गई है।
Trending Videos
घटिया आजम खां निवासी विनोद वर्मा की नरीपुरा में श्रीबालाजी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह क्षेत्रीय लोगों ने ताले टूटे होने की जानकारी दी। वह दुकान पर पहुंचे, दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। चोर 85 ग्राम सोने के आभूषण और तीन किलो से अधिक चांदी के जेवर ले गए।
घटना से दुकानदारों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सर्द रात में चोर सक्रिय हैं। इसके बावजूद पुलिस की गश्त नहीं बढ़ाई जा रही है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। एक संदिग्ध नजर आया है। हाथों में औजार लिए है। वह पहले भी क्षेत्र में देखा गया था। तलाश की जा रही है।