{“_id”:”69ce230a3d4936011706fdd7″,”slug”:”jhansi-swimming-pool-will-open-this-week-cleaning-has-begun-2026-04-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi: इस हफ्ते शुरू हो जाएगा तरणताल, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में है दो स्वीमिंग पूल, साफ-सफाई हुई शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:14 PM IST
अप्रैल में तरणताल शुरू कर दिया जाता है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी सफाई के बाद तैराकी का प्रशिक्षण लेने वाले आवेदन कर सकेंगे।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, झांसी – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दो तरणताल हैं। इनमें विभिन्न आयु वर्ग के तहत तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाता है। अप्रैल में तरणताल शुरू कर दिया जाता है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी सफाई के बाद तैराकी का प्रशिक्षण लेने वाले आवेदन कर सकेंगे।
Trending Videos
स्टेडियम में बने दो तरणताल में एक छोटा है और एक बड़ा। यहां 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे आवेदन कर प्रशिक्षण ले सकते हैं। कोच भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से तैराकों के लिए सेफ्टी जैकेट की भी व्यवस्था है। महीनों से बंद पड़े तरणताल को साफ कर इसमें मौजूद थोड़ा बहुत पानी निकालने के बाद इसके अंदर की गंदगी व दीवारों पर जमी काई को साफ किया जा रहा है। उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील ने बताया कि जल्द इसे भरा जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षण के लिए आवेदन लिए जाएंगे। प्रशिक्षुओं से निर्धारित फीस ली जाएगी।