कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर दिखा। उत्कल एक्सप्रेस शुक्रवार को 8 घंटे की देरी से आई तो सचखंड एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटाें प्लेटफार्म पर ठिठुरने पर मजबूर रहे।
गलन भरी सर्दी में ट्रेनों की लेट-लतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। लंबी दूरी की गाड़ियां सात से आठ घंटे की देरी से चल रही हैं। दिल्ली से आने वाली वंदेभारत (22470), गतिमान एक्सप्रेस (12050), शताब्दी एक्सप्रेस (12002), पंजाब मेल (12138), मंगला एक्सप्रेस (12618), समता एक्सप्रेस (12808), हीराकुंड एक्सप्रेस (20808), पातालकोट एक्सप्रेस (20424), श्रीधाम एक्सप्रेस (12191) सहित गोवा एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस घंटों देरी से झांसी पहुंचीं।
यह गाड़ियां रहीं लेट
उत्कल एक्सप्रेस (18478) 8.03 घंटे
महाकौशल एक्सप्रेस (12190) 2.00 घंटे
सचखंड एक्सप्रेस (12716) 3.13 घंटे
गोंडवाना एक्सप्रेस (12406) 1.03 घंटे
