झांसी-कानपुर हाईवे पर (मेडिकल बाईपास) बन रहे फ्लाईओवर और पाल कालोनी के समीप शिवपुरी-कानपुर हाईवे पर अंडरग्राउंड टनल के साथ फ्लाईओवर निर्माण की गति धीमी है। इसके चलते जहां एक ओर वाहन चालक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अफसरों का दावा है कि जून 2026 तक काम पूरा होने के बाद दुर्घटनाएं व जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

मेडिकल बाईपास पर बढ़ रहे जाम व सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए एनएचएआई फ्लाईओवर का निर्माण करा रहा है। इससे झांसी शहर में आने वाले वाहन हाईवे से सीधे फ्लाईओवर के नीचे से होकर निकल सकेंगे। इससे पूर्व पाल कालोनी के पास शिवपुरी-कानपुर हाईवे पर टनल व फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया गया। इससे झांसी आने वाले वाहन टनल से और हाईवे पर सीधे निकलने वाले वाहन फ्लाईओवर के सहारे आगे बढ़ सकेंगे।

जाम से परेशान महानगर

महानगर में एक साथ दो परियोजनाओं पर निर्माण कार्य ने पूरे शहर में जाम की स्थिति पैदा कर दी है। वहीं, धीमी गति से चल रहे काम के चलते फिलहाल वाहन चालकों को लंबे समय तक जूझना पड़ेगा। अफसरों का दावा है कि मेडिकल बाइपास पर 50 प्रतिशत काम पूरा हो गया है तो शिवपुरी-कानपुर हाईवे पर 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मौके पर अभी तक टनल का काम तक पूरा नहीं हुआ है।

इनका यह है कहना

मेडिकल बाईपास पर फ्लाईओवर निर्माण व शिवपुरी-कानपुर हाईवे पर टनल व फ्लाईओवर निर्माण का काम जून 2026 तक पूरा करा लिया जाएगा। शिवपुरी-कानपुर हाईवे पर करीब 65 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। मेडिकल बाईपास पर 50 प्रतिशत से अधिक काम हो गया है। – अविनाश मंडीवाल, डिप्टी मैनेजर एनएचएआई झांसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *