एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) अभियान को लेकर 4 दिसंबर तक घर-घर बीएलओ द्वारा बांटे जा रहे मतदाता प्रोफार्मा को भरकर उनका डिजिटलाइजेशन कराने की जिम्मेदारी से बीएलओ को राहत मिल गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अन्य विभाग के कर्मचारियों को बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे गणना प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन की जिम्मेदारी सौंपी है। इसको लेकर डीएम कार्यालय व तहसील सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा गणना प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन अब कर्मचारियों को डिजिटलाइजेशन में ओटीपी को लेकर दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकांश कर्मचारियों की शिकायत है कि नेटवर्क धीमा होने या कुछ देर काम बंद करने से एप बंद हो जाता है। एप खुलवाने के लिए बीएलओ से कई बार संपर्क करना पड़ रहा है। ओटीपी को लेकर बार-बार संबंधित बीएलओ से संपर्क करना पड़ रहा है।

4 दिसंबर तक काम होना है पूरा

एसआईआर अभियान को लेकर घर-घर फार्म पहुंचाना शुरू हुआ है। कई जगह बीएलओ फार्म पहुंचाने के बाद उनके वापस किए जाने का इंतजार कर रहे हैं तो कहीं मतदाता प्रपत्र के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं। एसआईआर को लेकर हर हाल में 4 दिसंबर तक शत-प्रतिशत फार्म बांटने व भरवाकर वापस लेने के अलावा डिजिटलाइजेशन कराना है। इसकी जिम्मेदारी बीएलओ को सौंपी गई है और प्रतिदिन एसआईआर की मॉनीटरिंग की जा रही है। हाल में चल रहे कार्य को लेकर बीएलओ का फार्म बांटने व भरवाने के बाद वापस लेने के क्रम के अलावा उनके डिजिटलाइजेशन की गति धीमी देख उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रकाश शुक्ला ने आदेश जारी कर दिए हैं कि बीएलओ केवल घर-घर मतदाता प्रपत्रों का वितरण कर उन्हें भरवाकर वापस लाएंगे। जबकि मतदाता प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन का काम अन्य विभागाें के कर्मचारी करेंगे। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभागाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए हैं।

ओटीपी के लिए बार-बार बीएलओ से संपर्क

बीएलओ ने मतदाता प्रपत्र भी विभागीय अफसरों तक डिजिटलाइजेशन के लिए भेजना शुरू कर दिया है। इधर विभागीय कर्मचारियों की समस्या बढ़ गई है। विभागीय कार्य के साथ अब उन्हें प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन के लिए संबंधित बीएलओ से ओटीपी के लिए बार-बार संपर्क करना पड़ रहा है। कर्मचारियाें की समस्या यह है कि बीएलओ के ओटीपी लेने के बाद उन्हें मोबाइल से लॉगिन कर प्रपत्राें का डिजिटलाइजेशन करना पड़ रहा है। यदि कुछ समय तक एप पर काम नहीं करते हैं तो वह बंद हो जाता है। ऐसे में बार-बार बीएलओ से संपर्क कर उनसे ओटीपी मांगनी पड़ती है।

ऑनलाइन भी भर सकते हैं फॉर्म

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि 4 दिसंबर तक एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। सभी मतदाता प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन समय से पूरा कराने के लिए अन्य विभागों को इसमें लगाया गया है। ओटीपी दिक्कत की अभी तक कोई समस्या विभागों से नहीं आई है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत मतदाता अपना गणना प्रपत्र भारत निर्वाचन आयोग के voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से गणना प्रपत्र ऑनलाइन भी भर सकते हैं।

जिला में बीएलओ और मतदाताओं की संख्या

कुल मतदाता- 1577337

कुल बीएलओ- 1601



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *