नारकोटिक्स दवाओं और नकली व एक्सपायरी दवाओं की बिक्री की शिकायतों पर जिला औषधि निरीक्षक ने ग्रामीण क्षेत्रों में छापामारी की। कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर भाग गए। मेडिकल स्टोरों पर अभिलेखों की जांच कर नोटिस जारी किए गए।
औषधि निरीक्षक ने जालौन की फर्म मेसर्स फार्मा ट्रेडर्स द्वारा विक्रय की गई नारकोटिक्स औषधि के सत्यापन के क्रम में मेसर्स शबनम मेडिकल स्टोर सेसा, मेसर्स कामदगिरि मेडिकल स्टोर गुरसराय, मेसर्स बादल मेडिकल स्टोर मोंठ, मेसर्स अंजु मेडिकल स्टोर एरच, मेसर्स न्यू छाया मेडिकल स्टोर समथर का निरीक्षण किया। अभिलेखों को जांच की गई। अपूर्ण विक्रय अभिलेख पर सहायक आयुक्त औषधि ने नोटिस दिए। औषधि प्रशासन की कार्रवाई देख मेसर्स रजा मेडिकल स्टोर एरच, मेसर्स जय मां दुर्गे समथर एवं मेसर्स पारस मेडिकल पूंछ दुकान बंद कर भाग गए। उक्त सभी को सत्यापन के लिए तीन दिन का नोटिस दिया गया।
औषधि निरीक्षक डॉ देवयानी दुबे ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि नारकोटिक एवं कोडीन युक्त औषधि का विक्रय डॉक्टरी परामर्श पर करें।
