कन्नौज जेल से कंबल के सहारे भाग निकले बंदियों की घटना सामने आने के बाद झांसी जेल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस मामले में शासन स्तर से निगरानी होने के नाते यहां भी अब बंदियों की दिन में तीन बार गिनती कराई जा रही है। रात में सर्चलाइट के साथ प्रहरी को भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही कंबलों की भी नियमित तरीके से निगरानी कराई जाएगी।

Trending Videos




कन्नौज जेल से रविवार रात नए साल के जश्न के दौरान दो बंदी भाग निकले थे। इसका पता कई घंटे बाद सोमवार की सुबह गिनती के समय हुआ था। जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई कि जेल में सिर्फ एक बार ही गिनती कराई जा रही थी। इसको देखते हुए सभी जेल में अब तीन बार गिनती कराना अनिवार्य कर दिया गया है। सुबह-शाम के साथ ही दोपहर को भी प्रत्येक बैरक में गिनती कराई जानी है। बैरक प्रभारी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। ठंड में रात्रिकालीन गश्त भी बढ़ाने को कहा गया है। अभी तक सर्च लाइट का अधिक इस्तेमाल नहीं हो रहा था लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद सर्चलाइट पर प्रहरी को तैनात कर दिया गया है। बंदियों को दिए जाने वाले कंबलों की भी सुबह शाम नियमित गिनती कराने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि इस घटना के सामने आने के बाद से यहां सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *