गुरसराय। कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का शव शुक्रवार को फंदे पर झूलता हुआ मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम करा दिया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दुबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इस पर रविवार को पुलिस ने शव का दुबारा पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Trending Videos

कस्बे में किराये से कमरा लेकर रहने वाली किशोरी का शव शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे उसके कमरे में संदिग्धावस्था में फंदे पर झूलता हुआ मिला था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। इसके बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। बाद में मृतका के परिजन इकट्ठा हो गए। उन्होंने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शनिवार को देर रात तक परिजन मोदी चौराहे पर हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस ने दुबारा किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने दो ज्ञात व दो अज्ञात युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाया है।

गुरसराय थाने के प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह का कहना है कि परिजनों की मांग पर शव का दुबारा से पोस्टमार्टम कराया गया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का दाह संस्कार हो चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें