जालसाजों ने जल संस्थान में डाटा इंट्री ऑपरेटर, एमटीएस एवं ऑपरेटर के 18 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी कर दिया। झांसे में कई युवक आ गए। उन्होंने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी। जल संस्थान के भी कई कर्मचारियों के मोबाइल पर यह फर्जी विज्ञापन पहुंचा। इसके बाद इसका खुलासा हुआ। सचिव उमेश प्रसाद ने सार्वजनिक विज्ञप्ति के जरिये इस तरह के भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहने को कहा है।

Trending Videos



सचिव उमेश प्रसाद ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जल संस्थान में भर्ती का फर्जी विज्ञापन निकाला गया। डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक समेत कंप्यूटर जानकारी एवं टाइपिंग के लिए 20 शब्द प्रति की योग्यता वाले अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मांगे गए। उनके लिए 10,800 से 14,500 रुपये का वेतन बताया गया। आवेदन करने वालों से पुलिस वेरिफिकेशन समेत अन्य दस्तावेज मांगे गए। कुछ छात्रों ने दिए नंबर पर फोन करके जानकारी मांगी। उनसे 700-800 रुपये का प्रॉसेसिंग चार्ज मांगा गया। सचिव उमेश प्रसाद का कहना है कि कुछ कर्मचारियों के पास यह मैसेज आया था, इसके बाद पता चला। जल संस्थान की ओर से कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें