जूस विक्रेता को पिस्टल दिखाकर लूटने वाले तीन बदमाश घटना के आठ दिन बाद शनिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए। उनके पास से पिस्टल, कारतूस समेत 7800 रुपये नकद बरामद हुए हैं। लिखा-पढ़ी के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी जेल भेज दिए गए।


Trending Videos



सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि दतिया निवासी मोहन अहिरवार मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर 2 के सामने गन्ने का रस बेचता है। तीन अप्रैल की रात बाइक सवार युवक पिस्टल दिखाकर उसकी जेब से 16 हजार रुपये निकाल ले गए। उसकी तहरीर के आधार पर नवाबाद पुलिस ने 10 अप्रैल को केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। शनिवार सुबह आरोपी युवकों के बसेरा फार्म के पास होने की सूचना पर थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। आरोपियों ने अपना नाम दतिया निवासी सौरभ समाधिया, बलराम यादव एवं कपिल यादव बताया। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी नवाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें