प्लेटफार्म पर रविवार ट्रेन का इंतजार कर रहे 49वर्षीय यात्री के सीने में दर्द होने तड़फ उठा। किसी प्रकार डिप्टी एसएस कार्यालय पहुंचकर उसने शिकायत की। डिप्टी एसएस ने रेलवे डॉक्टर बुलाकर इलाज कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने यात्री को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। आरपीएफ ने यात्री को मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में भर्ती करा दिया है।
आगरा के जवाहरपुरम शाहंगज निवासी रवि शंकर भारद्वाज प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठे थे। वह आगरा के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अचानक रवि शंकर के सीने में तेज दर्द उठने से वह बेचैन हो उठे। यात्रियों की मदद से वह किसी प्रकार डिप्टी एसएस कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पूरी जानकारी दी। डिप्टी एसएस ने रेलवे अस्पताल सूचना दी। सूचना पर डॉक्टर विकास भारती मौके पर पहुंचे व प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उनको इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। डिप्टी एसएस ने आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ ने एंबुलेंस में यात्री को ले जाकर मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है। जहां यात्री का इलाज चल रहा है।
