बृहस्पतिवार देर-रात बरात में डांस करते समय असलहा लहराने से रोकने पर नाराज युवकों ने दूल्हे के चचेरे भाई को गोली मार दी। खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे खून से सना देख बरातियों में खलबली मच गई। गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस जा पहुंची उधर, आरोपी असलहा लेकर भाग निकले। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Trending Videos

सरकारी स्कूल में शिक्षक है घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रात करीब साढ़े ग्यारह बजे झांसी रोड स्थित विवाह घर में टोड़ी फतेहपुर के महेबा गांव से बरात आई थी। उसमें शामिल युवक डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। नशे में धुत कुछ युवकों ने हाथ में असलहे ले रखे थे। दूल्हे का चचेरा भाई रजनीश निरंजन ने उनको असलहा लहराने से मना किया। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। उसी दौरान आरोपी युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली रजनीश के कान के बगल से गुजर गई। जब तक वह कुछ समझ पाता, दूसरी गोली उसके कमर के नीचे जा धंसी। खून से लथपथ होकर वह सड़क पर गिर पड़ा। परिजन ही उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। रजनीश ललितपुर में सरकारी स्कूल में शिक्षक है।

आरोपी असलहे समेत भाग निकला

बरात में गोली चलने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कोतवाल मुकेश सोलंकी भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने बरात में शामिल लोगों से पूछताछ की। आरोपी असलहे समेत भाग निकला। सीओ जितेंद्र सिंह के मुताबिक घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *