प्रेमनगर पुलिस ने शातिर चोरोें के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान उन्होंने कई वारदात में शामिल होने की बात मानी है। गिरोह के मास्टर माइंड पुलिस के हाथ अभी तक नहीं आ सका है।

Trending Videos



सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि नवंबर महीने में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस टीम उसके बाद से सुराग लगाने में जुटी थी। सोमवार रात बदमाशों का सुराग मिलने के बाद पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजगढ़ हनुमान मंदिर निवासी आजाद यादव, काली चरण एवं ओरछा निवासी सत्येंद्र अहिरवार बताया। तीनों ने बताया कि दतिया निवासी अरविंद उर्फ लड्डू के साथ मिलकर वह लोग सूने मकान को निशाना बनाते थे। उन्होंने 15 नवंबर को सारंध्रा नगर निवासी श्रीकुमार चंद के घर ताला तोड़कर जेवर उड़ा दिए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक सोने का हार, एक मंगलसूत्र, पांच जोड़ी पायल, टीवी एवं नकदी बरामद किया है। पुलिस मास्टर माइंड अरविंद को तलाश करने में जुटी है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी आशीष धामा, आशीष शर्मा, राहुल यादव, कमलेश कुमार समेत अन्य शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *