{“_id”:”69a7163ee0974beafc06d7f1″,”slug”:”jhansi-a-young-man-was-crushed-to-death-by-a-high-speed-harvester-2026-03-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi: तेज रफ्तार हार्वेस्टर से कुचलकर युवक की मौत, भागते हुए कई वाहनों को भी मारी टक्कर, ग्रामीणों का हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:41 PM IST
हादसे के बाद चालक ने हार्वेस्टर नहीं रोका और करीब दस किलोमीटर तक भागता रहा। ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने रफ्तार और बढ़ा दी। इस दौरान सड़क किनारे खड़े कई वाहन उसकी चपेट में आ गए।
सड़क पर जाम लगाए ग्रामीणों को समझाती पुलिस। – फोटो : संवाद
विस्तार
थाना टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम रेवन में मंगलवार शाम तेज रफ्तार हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला गया।
Trending Videos
ग्राम रेवन निवासी संजू अहिरवार (20) पुटीन का काम करता था। शाम करीब सात बजे वह गांव में एक मकान पर काम खत्म कर घर लौट रहा था। सड़क पार करते समय गुरसराय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक हार्वेस्टर लेकर भाग निकला। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।