सीपरी बाजार के प्रेमनगर निवासी विकास अग्रवाल ने दहेज में 50 लाख रुपये मांगने, न देने पर पीटने एवं जान से मार डालने की धमकी देने के आरोप में दामाद समेत उसके परिजनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि शादी में 2.5 करोड़ खर्च किए। इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्रेमनगर निवासी विकास अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 5 दिसंबर 2024 को जम्मू निवासी विक्रांत सोनी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। इसमें सोने-चांदी के जेवरात समेत हीरे के जेवर भी दिए। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज के लिए दबाव बना रहा है।

आरोप है पति विक्रांत सोनी, ससुर अनिल सोनी, सास सुनीता सोनी और ननद नेहा सोनी ने अतिरिक्त 50 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। पैसा न देने पर उसकी बेटी को मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान करने लगे। विरोध करने पर 4 फरवरी 2026 को घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास हुए। 7 मार्च को फरीदाबाद में बातचीत हुई। 8 मार्च को झांसी में समझौते के लिए ससुराल वालों ने बुलाया था। यहां आरोपियों ने उसे बुलाकर धमकाते हुए पिटाई की। विक्रांत ने तमंचा तानकर 50 लाख मांगे।

उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद सीपरी बाजार पुलिस ने पति विक्रांत समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक सभी पक्षों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *