बड़ागांव थाना क्षेत्र के बराठा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जौरी बुजुर्ग गांव निवासी रोहित (31) पुत्र रमेश कुशवाहा पेट्रोल पंप पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, शनिवार को दोपहर में वह मोबाइल की मरम्मत कराने बाजार गया था और वहां से ड्यूटी पर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बराठा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दोनों चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर सके और आमने-सामने भिड़ गए। रोहित बाइक पर अकेला था, जबकि दूसरी बाइक पर पिता-पुत्र सवार थे। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। रोहित के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

इलाज के दौरान रविवार सुबह रोहित ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोहित परिवार का बड़ा बेटा था और अविवाहित था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *