
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में सभी 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कुल 13 पदों के लिए 12 आवेदन आए थे। लेकिन बाद में महिला पार्षद ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
सबसे ज्यादा नौ कार्यकारिणी सदस्य भाजपा के चुने गए हैं। वहीं, बसपा, आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकारी सदस्य बना है। इसके अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीता है।
