वार्ड 48 मेवातीपुरा में नालों पर कब्जा है। लोगों ने बड़ी-बड़ी पाट उस पर डाल रखी हैं। इससे नाले की सफाई नहीं होती है। इस कारण गंदगी से पटा रहता है। कई स्थानों पर सड़कें जर्जर है। इसके कारण कई ई-रिक्शा पलट चुके हैं। इस वार्ड में स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल स्पोक सेंटर बनकर तैयार है पर इसका शुभारंभ न होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
वार्ड 48 में अंदर उन्नाव गेट, अंदर भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, इतवारीगंज, नयापुरा सहित अन्य मोहल्ले आते हैं। इस वार्ड में सबसे ज्यादा पानी की समस्या मुख्य है। पानी की टंकी है और गली में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है पर एक भी कनेक्शन नहीं दिया गया है। इस वार्ड के लोगों का कहना है कि एक साल से काम रुका हुआ है। इधर, पाइपलाइन बिछाए जाने से सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इस वार्ड में रहने वाले इमरान ने बताया कि इन जर्जर सड़कोंं के कारण दो ई-रिक्शा पलट चुके हैं। इस कारण कई घायल हुए और दो की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद, सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। वार्ड में घूमने पर पाया गया कि वार्ड में पानी की निकासी के लिए बने नाले पर बड़ी-बड़ी पाट रखकर उसे पाट दिया गया है। इससे नाले की सफाई नियमित तरीके से नहीं हो पाती है। वहीं, जिस स्थान पर पार्क बनना है उस स्थान पर भी कब्जा है।
यह हैं प्रस्ताव
वार्ड में एक पार्क का निर्माण।
पानी की टंकी को संचालित कराना- घर-घर कनेक्शन देना।
स्कूल का निर्माण – स्मार्ट सिटी सेंटर।
अब तक यह हुए हैं कार्य
25 पोल
40 ड्यूम लाइट
दो हाईमास्क
एक म्यूजिक फाउंटेन 10 सोलर लाइट
इनका यह है कहना
पाइपलाइन डाले जाने से दो लोग जान गंवा जा चुके हैं और कई चोटिल हो चुके हैं। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इससे वार्डवासी परेशान हैं। – अनस
वार्ड में एक स्कूल, एक पार्क बनाने का प्रस्तावृ दिया जाएगा। इन दोनों के लिए वह लंबे समय से प्रयासरत हैं। पार्क के कार्य में वहां किया गया अतिक्रमण बाधा बन रहा है। – सुलेमान अहमद मंसूरी, पार्ष, वार्ड 48
