शराब पीने को लेकर बृहस्पतिवार रात दंपती के बीच हुए विवाद में पति फंदे से झूल गया। उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos




उल्दन थाना क्षेत्र के गांव पचवारा में रहने वाला पवन विश्वकर्मा (26) मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके मामा मुकुंदीलाल ने बताया कि भांजा पवन इन दिनों मध्य प्रदेश के निवाड़ी में वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। वह पत्नी रुचि और बेटियां माही (10), जीविका (7) व रिया (3) के साथ किराये के मकान में रहता था। पवन शराब का आदी था। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। बृहस्पतिवार रात में पवन नशे में घर आया। पत्नी से उसका विवाद हो गया। रात करीब 11 बजे पवन ने फंदा लगा लिया। पत्नी जब नींद से जागी तो पति को फंदे पर झूलता देख चीख पड़ी। आस-पड़ोस के लोगों की मदद से फंदे से पवन को उतारकर मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *