मोंठ ब्लॉक के पूर्व प्रमुख चरण सिंह यादव की तलाश में मंगलवार शाम कानपुर से आई पुलिस टीम ने सीपी मिशन स्थित उनके घर पर दबिश दी। पुलिस टीम यहां काफी देर तक रही। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरण सिंह यादव का पता न चलने पर टीम लौट गई।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरण सिंह के खिलाफ कुछ साल पहले कानपुर में धोखाधड़ी समेत अन्य कई आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अभी तक पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी है। कुछ माह से पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। इसी मामले में पूछताछ एवं गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को कानपुर पुलिस झांसी पहुंची। कानपुर एवं सीपरी बाजार पुलिस ने शाम को पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर पर दबिश दी। उस समय पूर्व ब्लॉक प्रमुख के आवास में न होने की वजह से टीम को बैरंग लौटना पड़ा। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि कानपुर पुलिस यहां आई थी।
