पिछले छह माह से बंगरा ब्लाक के कुआं गांव में गोमाता स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पशुओं का आहार तैयार करने वाली प्रवेश कुमारी शर्मा 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस पर परेड में बतौर अतिथि शामिल होंगी। वह सोलर प्लांट की मदद से न केवल सौर ऊर्जा उत्पादन कर रहीं बल्कि करीब 500 महिलाओं को समूह में जोड़कर उन्हें स्वरोजगार देने में मदद की।

बंगरा ब्लॉक के बुखारा गांव की रहने वाली प्रवेश कुमारी शर्मा (43) की आर्थिक स्थिति पहले सामान्य थी। 2017 में उन्होंने गोमाता स्वयं सहायता समूह का गठन किया, इसमें 10 महिलाएं जुड़कर काम कर रही हैं। लेकिन वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं। अन्य समूह की सैकड़ों महिलाओं को जोड़कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए तैयार किया। प्रवेश ने बताया कि समूह के माध्यम से पशुओं के लिए पोषण आहार तैयार कर हर साल करीब 2 लाख रुपये की कमाई कर लेती हैं। खास बात यह कि उन्होंने बिजली की बचत के लिए सोलर प्लांट भी लगवाया। ताराग्राम ने उनकी मदद की थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें संदेश भेजा है कि वे 23 जनवरी को किसी साथी के साथ लखनऊ पहुंचें। यहां से लग्जरी बस द्वारा सभी लखपति दीदियों को दिल्ली भेजा जाएगा। इस मुकाम तक पहुंचने में उन्होंने अपने ससुर स्व. रामकुमार शर्मा व पूर्वजों का अहम योगदान बताया।

दादा ससुर को मिल चुका है राष्ट्रपति पदक

उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने बेसिक शिक्षक रहे उनके दादा ससुर स्व. नाथूराम शर्मा को अच्छे कार्य के लिए राष्ट्रपति पदक दिया था।

स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने वाली प्रवेश शर्मा जानकारी देती हुईं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *