{“_id”:”692b532dd35d598933074286″,”slug”:”jhansi-massive-fire-breaks-out-in-plastic-warehouse-fire-tenders-on-the-spot-2025-11-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi: प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां बुझाने में जुटी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कोतवाली के राय विहार कॉलोनी के पास बरात में हो रही आतिशबाजी से निकली चिंगारी से पास में बने प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
प्लास्टिक के गोदाम लगी में भीषण आग – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनिवार रात कोतवाली के राय विहार कॉलोनी के पास बरात में हो रही आतिशबाजी से निकली चिंगारी से पास में बने प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलती देख कॉलोनी में दहशत फैल गई। लोग बाहर भागने लगे। दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियों की मदद से पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
Trending Videos
प्लास्टिक का सामान होने से भड़की आग
राय विहार कॉलोनी निवासी महेंद्र राय के मकान में कारोबारी वीरू खटीक ने अपना प्लास्टिक के सामान रखने का गोदाम बना रखा है। एक चौकीदार इसकी देखरेख करता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे गोदाम के पास से बरात गुजर रही थी। उसके आगे आतिशबाजी हो रही थी। उस दौरान निकली चिंगारी गोदाम में जा गिरी। कुछ देर बाद गोदाम से धुआं उठने लगा। करीब 15 मिनट बाद गोदाम के पिछले हिस्से से आग की लपटें निकलती दिखीं। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कॉलोनी के लोग भी आ जुटे। उन्होंने पानी फेंकना शुरू किया लेकिन अंदर प्लास्टिक के सामान भरे होने से आग भड़कती जा रही थी।