बांग्लादेशी और अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें रखने के लिए झांसी में अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे से मिलकर आईजी महानगर में स्थल चिह्नित करेंगे। आईजी आकाश कुलहरि ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर डिटेंशन सेंटर झांसी में बनाया जाएगा। यहां पर झांसी रेंज के ललितपुर, झांसी और जालौन जिले में मिलने वाले घुसपैठियों को तब तक रखा जाएगा, जब तक उन्हें उनके देश न भेज दिया जाए।

Trending Videos



प्रदेश में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी सहित अवैध घुसपैठियों के खिलाफ जनपद स्तर पर बृहद अभियान चल रहा है। नगर निगम में तैनात आउटसोर्स और संविदा सफाईकर्मियों के सत्यापन का काम तेज हो गया है। वहीं, खुफिया पुलिस करीब 800 से अधिक सफाईकर्मियों का सत्यापन कर चुकी है। इसके अलावा, पुलिस हर संभव मोहल्लों और इलाकाें में खासतौर पर बूचड़खाने एवं सराफा बाजार सहित अन्य जगह, जहां बाहरी लोग छिपकर काम कर रहे हैं, की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें