जोन के तीनों जनपदों के बिजली विभाग के विजिलेंस टीम के साथ जुड़े वाहन चालकों को हटा दिया गया है। एमडी के पास सूचनाएं लीक होने की शिकायत पहुंचने के बाद यह कार्रवाई हुई।
बिजली अफसरों ने बताया कि प्रवर्तन दल के साथ लगे वाहनों में प्राइवेट चालक लगाए गए हैं। उनकी जिम्मेदारी तय न होने से कई बार कार्रवाई से पहले सूचनाएं लीक हो जाती थीं। इससे कार्रवाई नहीं हो पाती। झांसी मंडल से भी शिकायतें पहुंची थीं। ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा तक यह मामला पहुंचा। इसके बाद एमडी स्तर से इस संबंध में आदेश जारी हुए। मुख्य अभियंता केपी खान के मुताबिक तीनों जिलों के विजिलेंस टीम के साथ मौजूद वाहन चालकों को हटा दिया गया।
