काबीना मंत्री बेबी रानी मौर्या ने घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर कहा कि पूर्व की सरकारें घुसपैठियों को पालती थीं। उनको सुविधाएं मुहैया कराती थीं। मौजूदा सरकार में यह नहीं चलेगा। यह भारतीयों का देश है, यहां सिर्फ भारतवासी ही रहेंगे। सरकार इसे सुनिश्चित भी करेगी।

बुधवार को दीनदयाल सभागार में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह में शामिल होने आईं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि पहले की सरकारों ने घुसपैठियों को भगाने की जगह सुविधाएं दीं। अब सरकार यह नहीं होने देगी। भाजपा सरकार में घुसपैठियों को ठिकाना नहीं मिलेगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर चर्चा करते हुए बेबी रानी ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी जीवन भर देश हित के लिए कार्य करते रहे। कार्यकर्ताओं को उनसे सीखना चाहिए। उनकी तरह भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति के रास्ते पर चलना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए महापौर बिहारी लाल आर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के कार्यों को प्रेरणादायक बताया। इस दौरान एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, दर्जा प्राप्त मंत्री श्याम बिहारी गुप्ता, क्षेत्रीय प्रभारी प्रकाश पाल, पूर्व अध्यक्ष हेमंत परिहार आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *