क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय परिवहन निगम में बुधवार सुबह रोजगार मेला के जरिए महिला संविदा परिचालकाें की भर्ती प्रकिया शुरू हुई। शाम पांच बजे तक चले रोजगार मेला में 53 महिलाओं ने भाग लिया। मौके पर सभी महिलाओं के प्रपत्रों व आवेदन लिए गए। दस्तावेज आदि कम पाए जाने पर शाम तक का मौका दिया गया।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने 12वीं पास महिलाओं को रोडवेज में संविदा परिचालक की भर्ती का आयोजन किया। कार्यालय में सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार के अलावा अन्य अफसर मौजूद रहे। सुबह से महिलाओं व उनके परिजनों का जुटना शुरू हुआ और दोपहर तक कार्यालय में भीड़ लग गई। अफसरों ने सभी महिला अभ्यार्थियों के आवेदन लेते हुए दस्तावेज जमा कराए। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि शाम तक 53 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। सभी के आवेदन व दस्तावेज जमा करा लिए गए है। सप्ताह भर के अंदर दस्तावेज आदि की जांच कर मेरिट तैयार की जाएगी। इसके बाद रजिल्ट घोषित किया जाएगा।

मेरिट से होगा चयन

महिला परिचालकों के लिए 18 से 40 वर्ष की महिला आवेदन कर सकेगी। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को शासनदेश के अनुसार आयु में छूट गई है। 12वीं कक्षा के प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट तैयार होगी। महिला अभ्यार्थियों के पास केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा जारी सीसीसी (कम्प्यूटर) प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। साथ ही उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, एनसीसी/एलएसएस, उ.प्र. कौशल विकास मिशन अथवा स्काउट गाइड का प्रमाण पत्र होना भी अनिवार्य है। एनसीसी बी या एनएसएस प्रमाण पत्र, स्काउट एवं गाइड संस्था से राज्य पुरस्कार अथवा राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र धारक अभ्यर्थियों को 12वीं के प्राप्तांकों का 5 प्रतिशत का अधिमान देते हुए वरीयता का निर्धारण किया जाएगा।

इतना मिलेगा वेतन

क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि महिला परिचालकों को 2.02 प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जायेगा। प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी 5000 किलोमीटर ड्यूटी करने पर प्रथम छमाही में 1500 रुपए तथा द्वितीय छमाही में 3000 रुपए अर्थात वित्तीय वर्ष में 4500 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। पीएफ, फ्री यात्रा पास, रात्रि भत्ता एवं 7.5 लाख का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। इतना ही नहीं चयनित के बाद लगातार 4 साल निर्धारित मानक पूणर्ज्ञ करने पर उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा।

शादी के बाद तलाक हो गया है। घर पर अकेली थी, रोजगार के लिए जब संविदा परिचालक में भर्ती की जानकारी हुई तो स्नातक होने के कारण उन्होंने रोजगार प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। गीता भारती टोड़ीफतेहपुर

बीटीसी कर चुकी किरन रायकवार ने कहा कि वह रोगजार की तलाश में थी। रोडवेज में संविदा परिचालक की भर्ती निकली तो उन्हाेंने आवेदन किया है। वह महिला परिचालक के रूप में रोडवेज से जुड़ना चाहती है। किरन रायकवार, घुघुआ बरुआसागर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें