मेडिकल कॉलेज में एक्सरे, सीटी स्कैन व एमआरआई की जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को आठ से 10 दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रोगियों को 10 से 12 दिन आगे की तारीख दी जा रही है।

Trending Videos

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. शिव कुमार रेडियोलॉजिस्ट हैं। जब उन्होंने पद संभाला तो उम्मीद थी कि रेडियोलॉजी विभाग में सुधार होगा और रोगियों को जांच रिपोर्ट समय से मिलेगी। लेकिन जांच रिपोर्ट के लिए अब भी कम से कम आठ से दस दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। इस वजह से रोगी काफी परेशान हैं। वहीं, एक्सरे की रिपोर्ट ही नहीं दी जाती है। मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन नहीं लगी है, लेकिन कॉलेज प्रशासन सरकारी दर पर निजी संस्थान में जांच कराता है मगर जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ही बनाकर देते हैं।

सीएमएस डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि सीटी स्कैन व एमआरआई की जांच रिपोर्ट चार से पांच दिन में मिल जाती है। जिन जांचों में कोई गंभीर दिक्कत दिखती है, उन्हें चर्चा के बाद ही बनाया जाता है। रही बात अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी तारीख मिलने की तो इसका निदान किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें