कलक्ट्रेट के नवीन सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की पहली बैठक हुई। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने बताया कि यह कार्य पूरी तरह मोबाइल एप और पोर्टल के जरिये संपन्न किया जाएगा। तीन मास्टर ट्रेनर और 72 फील्ड ट्रेनर कार्य करेंगे।

Trending Videos



डीएम मृदुल चौधरी ने बताया कि इस डिजिटल प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को तकनीकी के उपयोग के लिए सजग रहने और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जनगणना का पहले चरण का काम 22 मई से 20 जून के मध्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि इस कार्य के लिए तैनात मास्टर एवं फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सूची को अनिवार्य रूप से पहले से ही डिजिटलाइजेशन करें। ताकि जनगणना के सीएमएमएस पोर्टल पर जनगणना पदाधिकारियों के डाटाबेस को अपलोड करने की प्रक्रिया त्वरित हो सके। जनगणना कार्य निदेशालय की टीम के मंडल प्रभारी मनोज कुमार मौर्य और सह जिला प्रभारी पूजा पाल ने जनगणना-2027 विषय पर प्रस्तुति दी। इस दौरान नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, एडीएम वरुण कुमार पांडेय, डीपीआरओ डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *