प्रेम नगर के नगरा मोहल्ला निवासी राकेश साहू की पत्नी माया देवी  (35) को एक युवक ने चाकू से गोद डाला। जानलेवा हमले में महिला की आंत बाहर निकल आई। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। हमलावर वहां से भाग निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल माया देवी को नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Trending Videos




एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि माया देवी का पति के मौसेरे भाई महेंद्र साहू से प्रेम संबंध था। महेंद्र से उसका विवाद हो गया। नाराज महेंद्र ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *