प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास मिशन द्वारा प्रदेश के तीन जिलों में मंडल स्तरीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ताकि कौशल प्रशिक्षण प्राप्त मंडल के युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। इसमें 100 से अधिक कंपनियों में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मिशन के अनुसार 18 मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और बरेली मंडल के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके बाद 24 मार्च को झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में मेला आयोजित होगा। इसमें झांसी, चित्रकूट और आगरा मंडल के युवाओं को मौका मिलेगा। जबकि 25 मार्च को वाराणसी स्थित राजकीय आईटीआई करौंदी परिसर में मेले का आयोजन होगा। इसमें वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडल के युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। रोजगार मेलों के आयोजन के लिए कौशल विकास मिशन द्वारा संबंधित मंडलों में नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कौशल विकास मिशन युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि रोजगार मेलों से युवाओं को सीधे कंपनी से जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। हर मेले में 100 से अधिक कंपनियां और नियोक्ता शामिल होंगे। ताकि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना, आईटीआई और पॉलिटेक्निक से प्रशिक्षित युवाओं के साथ-साथ अन्य अभ्यर्थियों को भी रोजगार मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *