यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर कलक्ट्रेट में मंगलवार को एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक की। एडीएम ने निर्देश दिए कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वीडियोग्राफी करते प्रश्नपत्र को खोलें। मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित होगी।

एडीएम प्रशासन ने कहा कि सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र के केंद्रों का भ्रमण करके मूलभूत सुविधाओं को देख लें। यदि किसी भी केंद्र पर कमी है तो उसे पूर्ण कर लिया जाए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों का परीक्षण कर लें। पेपर और उत्तर पुस्तिका बांटने का जो समय और क्रम है, उसका पालन करें। बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले में धारा 163 का पालन होगा। एडीएम ने जरूरी स्थानों पर महिला पुलिस को तैनात करने के निर्देश दिए। केंद्र पर कक्ष निरीक्षक के पास अपना पहचान पत्र जरूर हो। हर स्कूल में तकनीकी व्यवस्था जैसे सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकॉर्डिंग आदि दुरुस्त होनी चाहिए। पेपर खोलते समय वीडियो रिकॉर्डिंग जरूर की जाए। यह जरूर देख लें कि जिस विषय की परीक्षा है, उसका प्रश्नपत्र है या नहीं। केंद्र के 500 मीटर तक कोई फोटो स्टेट, स्कैनर आदि की दुकान न खुली रहे। परीक्षा के आधे घंटे पहले कक्ष निरीक्षक, क्लर्क, सहायक कर्मचारी के मोबाइल केंद्र व्यवस्थापक के लॉक में रखे जाएंगे।

डीआईओएस रती वर्मा ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे डीबीआर के साथ संचालित किए जाएंगे, जिसकी जनपद समेत लखनऊ मुख्यालय से भी निगरानी की जा सकती है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम प्रधानाचार्य कक्ष के स्थान पर अन्य कक्ष को चुना गया है, जिसकी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। हर समय पुलिस का कड़ा पहरा होगा। इस दौरान एसपी सिटी प्रीति सिंह, एसीएम अजय कुमार यादव, जीआईसी प्रधानाचार्य सतीश कुमार, मिलन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

परीक्षा 18 फरवरी से, 45150 परीक्षार्थी होंगे शामिल

बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेगी। जनपद में 45150 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे, इसमें 23400 हाईस्कूल और 21750 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हैं। परीक्षा के लिए 68 केंद्र बनाए गए हैं। छह जोनल मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 68 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 68 केंद्र व्यवस्थापक और 68 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। नकलविहीन परीक्षा के लिए पांच सचल दल गठित किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें