स्कूल के वार्षिकोत्सव से घर लौट रहे परिवार पर सीपरी बाजार के कोट पुल के पास कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज, मारपीट करते हुए परिवार के साथ मौजूद युवती से छेड़छानी की। विरोध करने पर लाठी से हमला करके दो को घायल कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Trending Videos



थाना सीपरी बाजार के अंतर्गत आने वाले गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि वह परिवार के साथ 31 मार्च की रात करीब 10 बजे उनाव बालाजी स्थित विद्यालय से वापस लौट रहे थे। कोट पुल के पास पहुंचने पर उनकी कार को कोट गांव निवासी ऋतिक यादव, अनुज यादव, रघुराज, शिवराज आदि ने रोक लिया। आरोपी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी कार में मौजूद भतीजी से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उनके भतीजे के सिर पर गंभीर चोट आ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। कुछ देर में पुलिस भी पहुंची, तब तक आरोपी भाग निकले। यहां से वह लोग सीपरी बाजार थाना पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें