रेल वैगन मरम्मत कारखाना में तैनात टेक्नीशियन ग्रेड वन छोटेलाल यादव (60) ने शनिवार को रिटायरमेंट के दिन ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। रेलकर्मी के सुसाइड कर लेने की खबर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव सहित अन्य रेल अफसर भी पहुंच गए। परिजन भी रोते-बिलखते आ गए। वह सुसाइड की वजह नहीं बता सके। प्रेमनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos

छोटेलाल प्रेमनगर थाना के खातीबाबा मोहल्ले में परिवार के साथ रहते थे। कारखाना के एसएसई जयंत तिवारी ने बताया कि छोटेलाल की 27 फरवरी को 14 से 22 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी थी। शनिवार को उनकी सेवा का आखिरी दिन था। उनकी ड्यूटी सुबह 8 बजे थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह शंटिंग लाइन नंबर 8 पर शंटिंग के समय गाड़ी के आगे निकलने पर अचानक छोटेलाल उसके आगे पटरी पर जाकर लेट गए। आसपास के लोगों के समझ पाने से पहले गाड़ी उनके ऊपर से गुजर गई। उनका शरीर धड़ से अलग हो गया। यह देख वहां चीख-पुकार मच गई।

हादसे की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में रेल कर्मी जमा हो गए। रेल अफसर भी आ गए। आरपीएफ एवं प्रेमनगर पुलिस को बुला लिया गया। परिवार के लोग कुछ देर में रोते-बिलखते पहुंच गए। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि सुसाइड की वजह अभी तक परिजन साफ तौर पर कुछ बता नहीं सके। इसकी जांच कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *