रेलवे में तैनात कर्मचारियों को अब चल व अचल संपत्ति का ब्योरा 31 जनवरी तक देना होगा। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय ने तीनों मंडलों को आदेश जारी कर दिए हैं।

Trending Videos



भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए रेल मुख्यालय ने कर्मचारियों से चल एवं अचल संपत्तियों का ब्योरा तलब किया है। रेलकर्मियों को खरीद व बिक्री की जानकारी और निवेश का पूरा विवरण देना होगा। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को स्पैरो पोर्टल के माध्यम से हर साल जानकारी देनी होती है। जो कर्मचारी समय से जानकारी नहीं देंगे, उनका मासिक वेतन रोकने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *