बीयू में अनुरक्षण कार्य की आड़ में मनमाफिक दामों पर खरीदारी और एक संख्या के बिल पर दो बार भुगतान करने के मामले की जांच अब पूरी हो गई है। कुलसचिव ने तीन कर्मियों को चेतावनी पत्र जारी करते हुए फर्म पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। अमर उजाला में तीन जनवरी को एक संख्या के दो बिलों का भुगतान करने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी।

Trending Videos




कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने एआर वित्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलसचिव को सौंप दी, जिसमें विभागीय कर्मियों की लापरवाही और आपूर्ति करने वाली फर्म द्वारा धोखाधड़ी करने की पुष्टि हुई। कुलसचिव ने बताया कि बीयू कर्मी अनिल कुमार, दीपक उपाध्याय व संजय श्रीवास्तव को चेतावनी पत्र जारी कर दिया है। वहीं, फर्म को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *