सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई है। युवक अपनी बहन को उसकी ससुराल से लेकर घर जा रहा था। इस दौरान दोनों सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। शिवम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

Trending Videos

एमपी जिला टीकमगढ़ अंतर्गत पलेरा निवासी 30 वर्षीय शिवम पटेल अपनी बहन के ससुराल सेरसा थाना पूछ गया था। बहन को लेकर वह घर आ रहा था। इसी दौरान रेवन के पास ककवारा तिगैला पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल होकर गिर पड़े। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस से उपचार हेतु मऊरानीपुर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि दोनों की मृत्यु मौके पर हो गई थी।

बताया गया कि निशा की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। शिवम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में टोड़ीफतेहपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार कटियार ने बताया कि मौके पर कोई भी वाहन नहीं मिला है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *